Responsive Menu
Add more content here...

वन देवी-देवताओं की पूजा के बाद शिकार पर निकले सेंदरा वीर

Spread the love

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के जमुआ पंचायत अंतर्गत हिरनिया जंगल में सोमवार को पारंपरिक आस्था और संस्कृति के तहत वन देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद सेंदरा वीर पारंपरिक शिकार पर्व के लिए राजाबासा जंगल की ओर रवाना हुए।

परंपरा के अनुसार पुजारी पुतु सबर ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। इसके बाद सिंग बाजा बजाकर सेंदरा वीरों को जंगल में प्रवेश करने का संकेत दिया गया। पारंपरिक हथियारों से लैस होकर सभी सेंदरा वीर शिकार यात्रा के लिए जंगल की ओर निकल पड़े।

आयोजकों के अनुसार सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक ञिंदा सिंगराई कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं 26 मई को सुबह 9 बजे से दंगेड़ नाच का आयोजन किया जाएगा।

26 मई को सुबह 11:30 बजे विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम और ओडिशा से आमंत्रित सिंञ सिंगराई मंडलियों द्वारा पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।

इस मौके पर बामनडीह के माझी बाबा राम चंद्र हांसदा, हरिनिया के फागु नाथ हांसदा, बुआंगडीह के फातु मांडी, डोमन मांडी, सुनाराम सोरेन, काशुनाथ हांसदा, कुनाराम हेम्ब्रम, सालखु हांसदा और सोनाराम मुर्मू समेत कई माझी बाबा उपस्थित रहे।