Responsive Menu
Add more content here...

टीएस डीएवी परिवार ने मुंशी प्रेमचंद की जयंती हर्षोल्लास से मनाई

Spread the love

बहरागोड़ा संवाददाता (बापुन): बहरागोड़ा के तारापद षडंगी डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को हिन्दी साहित्य के महान हस्ताक्षर और ‘कलम के सिपाही’ मुंशी प्रेमचंद की जयंती धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और प्रेमचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने से हुई, जिसमें विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में कक्षा दसवीं की छात्रा प्रीति पंडित ने मुंशी प्रेमचंद के जीवन, उनके साहित्यिक योगदान और समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रेमचंद की रचनाएं न केवल समाज की यथार्थ समस्याओं को उजागर करती हैं, बल्कि जीवन जीने की सीख भी देती हैं। वहीं, कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा संभावी सिंह ने कहा कि प्रेमचंद ने अपनी लेखनी के माध्यम से आम आदमी की परेशानियों को बखूबी दर्शाया और समाज में सुधार का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रेमचंद से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया। साथ ही उनकी प्रमुख कहानियों और उपन्यासों पर चर्चा की गई, जिससे विद्यार्थियों को उनकी सामाजिक और साहित्यिक सोच को समझने का अवसर मिला।

टीएस डीएवी परिवार ने इस जयंती कार्यक्रम के माध्यम से मुंशी प्रेमचंद के अमूल्य योगदान को याद करते हुए उनकी शिक्षाओं को युवाओं तक पहुंचाने पर जोर दिया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में साहित्य और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण कार्य किया।