बहरागोड़ा, संवाददाता (बापुन) :
टीएस डीएवी पब्लिक स्कूल, बहरागोड़ा में सोमवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
विद्यालय परिसर में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में प्राचार्य मुकेश कुमार सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने गुरुजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
प्राचार्य मुकेश कुमार ने गुरुजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन आदिवासी, वंचित एवं गरीब वर्ग के कल्याण और उन्हें महाजनी प्रथा से मुक्त कराने में समर्पित कर दिया। उन्होंने जल, जंगल और ज़मीन के संरक्षण हेतु निरंतर संघर्ष किया और झारखंड को वैश्विक पहचान दिलाई।
प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों और झारखंडवासियों से गुरुजी के दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।