Responsive Menu
Add more content here...

गुरु पूर्णिमा पर तुलसीबनी आश्रम में हुआ भव्य आयोजन, गुरु चरण पादुका पूजन से गूंजा वातावरण

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह)
चाकुलिया प्रखंड के चालुनिया पंचायत स्थित तुलसीबनी आश्रम में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुवार को धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आश्रम के आनंद ब्रह्मचारी के नेतृत्व में कार्यक्रम की शुरुआत गुरु चरण पादुका पूजन से हुई, जिसके पश्चात हरिनाम संकीर्तन और श्रीमद्भगवद्गीता पाठ का आयोजन किया गया। भक्तिमय माहौल में पुरुषों और महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

पूरे वातावरण में भक्ति और गुरुवंदना की गूंज सुनाई दी। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया, जिससे लोगों में विशेष उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर भागवत सोरेन, संध्या देवी, चंचल देवी, मालती देवी, सुकांत नायक, सुशांत नायक, मदन बेरा, अलका देवी, कमला देवी, बिष्णु पद ग्वाला सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे और इस आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाया।

गुरु पूर्णिमा के इस आयोजन ने गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता को रेखांकित करते हुए आध्यात्मिक चेतना का संचार किया।