चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह)
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुवार को चाकुलिया स्थित गायत्री शक्ति पीठ में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया और हवन यज्ञ में आहुति दी।
महायज्ञ को जितेंद्र नाथ महतो, देवी महतो और निरंजन सिंह के मार्गदर्शन में विधिपूर्वक संपन्न कराया गया। पूरे यज्ञ स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार और आहुति की गूंज ने वातावरण को आध्यात्मिकता से सराबोर कर दिया।
हवन के समापन के बाद महाप्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को खिचड़ी वितरित की गई, जिसे सभी ने जमीन पर बैठकर श्रद्धा और भक्ति भाव से ग्रहण किया।
इस मौके पर मानिक सरदार, मिठू मल्लिक, छूटन मल्लिक, राजेश कुमार लोधा, राकेश लोधा, देवेन महतो, ममता लोधा, रंजना रावत, मनोज शर्मा समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।