नई दिल्ली, 31 जुलाई 2025
भारत के चुनाव आयोग ने आगामी उप-राष्ट्रपति चुनाव 2025 को लेकर बड़ी घोषणा की है। आयोग ने इलेक्टोरल कॉलेज की सूची को अंतिम रूप दे दिया है और इसकी जानकारी एक प्रेस नोट के माध्यम से साझा की है।
चुनाव आयोग के अनुसार, भारत के संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत उसे उप-राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई है। अनुच्छेद 66(1) के तहत उप-राष्ट्रपति का चुनाव एक इलेक्टोरल कॉलेज द्वारा किया जाता है, जिसमें राज्यसभा के निर्वाचित और मनोनीत सदस्य तथा लोकसभा के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं।
राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति चुनाव नियम 1974 के नियम 40 के तहत, चुनाव आयोग को इस इलेक्टोरल कॉलेज की एक अद्यतन सूची तैयार करनी होती है जिसमें सदस्यों का नाम और पता शामिल होता है।
आयोग ने इस सूची को अंतिम रूप दे दिया है, जिसमें सभी सदस्यों को क्रमवार और राज्य/केंद्रशासित प्रदेश के अनुसार व्यवस्थित किया गया है। यह सूची जल्द ही चुनाव आयोग के कार्यालय में उपलब्ध होगी और इच्छुक व्यक्ति इसे निर्धारित शुल्क पर प्राप्त कर सकेंगे।
सूचना के अनुसार, इसकी आधिकारिक अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी।
अबुआ खबर की टीम लगातार खबर पर नज़र बनाए हुए हैं अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहिए अबुआ खबर के साथ