Responsive Menu
Add more content here...

विधायक समीर मोहंती और उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान की उपस्थिति में 21 लाभुकों ने किया गृह प्रवेश

Spread the love

अबुआ आवास योजना ने दिलाई मुस्कान

बहरागोड़ा संवाददाता (बापुन) : बहरागोड़ा में आयोजित सामूहिक कार्यक्रम में विधायक समीर मोहंती ने सौंपीं चाबियाँ, बोले — “हर जरूरतमंद को मिलेगा पक्का घर”
अबुआ आवास योजना के अंतर्गत बहरागोड़ा प्रखंड परिसर में मंगलवार को एक भव्य सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषता रही – विधायक समीर मोहंती की प्रेरणादायी उपस्थिति और जनहितकारी वक्तव्य।

कार्यक्रम में 21 लाभुकों को प्रतीकात्मक रूप से उनके नए पक्के घरों की चाबियाँ और उपहार भेंट किए गए। मौके पर विधायक समीर मोहंती ने कहा —

“राज्य सरकार की यह योजना गरीबों के सपनों को पंख देने का माध्यम है। हमारा संकल्प है कि हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानपूर्वक जीने के लिए पक्का आवास मिले।”

उन्होंने कहा कि अबुआ आवास योजना केवल एक निर्माण योजना नहीं, बल्कि यह सामाजिक गरिमा और आत्मसम्मान की नींव है।


📍 प्रमुख उपस्थित अधिकारी:

उप विकास आयुक्त: नागेन्द्र पासवान

प्रखंड विकास पदाधिकारी: केशव भारती

अंचल अधिकारी: राजा राम सिंह मुंडा

थाना प्रभारी, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया और स्थानीय प्रतिनिधि


ग्राम पंचायतों में लाभुकों ने परंपरागत रीति से नारियल फोड़कर और फीता काटकर गृह प्रवेश की रस्म अदा की, जिससे आयोजन में सांस्कृतिक और भावनात्मक समरसता दिखाई दी।