Responsive Menu
Add more content here...

आमडींगा गांव के युवक का शव उड़ीसा सीमा पर पेड़ से लटका मिला, इलाके में सनसनी

Spread the love

बहरागोड़ा संवाददाता (बापुन): बहरागोड़ा प्रखंड के बरागाड़िया पंचायत स्थित आमडींगा गांव के एक युवक कुना देहूरी (28 वर्ष) का शव मंगलवार सुबह उड़ीसा सीमा क्षेत्र के झारपोखरिया थाना अंतर्गत जामसोला पुरनापानी मिडिल स्कूल के पास झाड़ियों के बीच एक पेड़ से झूलता हुआ मिला। युवक सोमवार दोपहर से लापता था।

परिजनों ने बताया कि कुना सोमवार को अचानक घर से निकला और फिर वापस नहीं लौटा। परिवार ने रिश्तेदारों व जान-पहचान वालों से संपर्क कर उसे ढूंढ़ने की पूरी कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

मंगलवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने एक बाइक को लावारिस हालत में खड़ा देखा और पास की झाड़ियों में युवक का शव पेड़ से लटका पाया। घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

सूचना मिलने पर उड़ीसा की झारपोखरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर बारिपदा स्थित पीआरएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवक के असामयिक निधन से गांव में शोक की लहर है। मृतक अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और एक वर्षीय बेटी को छोड़ गया है। परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार, पोस्टमॉर्टम के बाद शव को गांव लाया जाएगा और अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट पर किया जाएगा।