चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) चाकुलिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी के बैनर तले विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने अंचल अधिकारी नवीन पुरती को ज्ञापन सौंपा।
इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मुरारी लाल शर्मा कर रहे थे। उन्होंने सीओ से स्थानीय जनता की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में उठाए गए मुख्य मुद्दे:
- सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग
- सावन माह को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर मांस, मछली व मुर्गा दुकानों को हटाने की अपील
- नागानल मंदिर के पीछे स्थित सरकारी तालाब की बंदोबस्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग
- उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन की आवश्यकता पर ज़ोर
नेताओं ने क्या कहा?
प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मुरारी लाल शर्मा ने कहा कि,
“सावन का महीना धार्मिक आस्था से जुड़ा होता है, ऐसे में खुलेआम मांस-मछली की बिक्री न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती है, बल्कि यह हाई कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन भी है।”
ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित नेता:
- मुरारी लाल शर्मा (प्रखंड अध्यक्ष)
- अभिषेक मिश्रा (नगर अध्यक्ष)
- रबिंद्र नाथ मिश्रा (जिला महामंत्री)
- अभय मोहंती (जिला सदस्य)
- शिव शंकर पात्र (महासचिव)
- महेंद्र पात्र