Responsive Menu
Add more content here...

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षडंगी ने आवासीय कार्यालय में दी श्रद्धांजलि

Spread the love

बहरागोड़ा संवाददाता (बापुन) : झारखंड की राजनीति के स्तंभ और जनजातीय अस्मिता के प्रतीक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर पूरे राज्य में शोक की लहर है। इस झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षडंगी ने अपने आवासीय कार्यालय में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

डॉ. षडंगी ने इस दुखद अवसर पर कहा, “दिशोम गुरु सिर्फ एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि झारखंड के आंदोलन और आदिवासी समाज की आवाज थे। उनका जाना राज्य और देश दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है।”

श्रद्धांजलि सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने भी भाग लिया और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान सभी ने दिशोम गुरु के सामाजिक योगदान, राजनीतिक संघर्ष और आदिवासी अधिकारों की रक्षा में उनके योगदान को याद किया।

डॉ. षडंगी ने कहा कि दिशोम गुरु की विचारधारा और संघर्ष की प्रेरणा आने वाली पीढ़ियों को सदैव मार्गदर्शन देती रहेगी। उन्होंने झारखंड की आत्मा को जगाया और उसे एक राज्य के रूप में पहचान दिलाई।