Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर किया गया नमन

Spread the love

बहरागोड़ा, संवाददाता (बापुन) : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर सोमवार को बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया। यह सभा प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) केशव भारती और अंचलाधिकारी (CO) राजाराम सिंह मुंडा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

सभा की शुरुआत दिवंगत नेता की याद में दो मिनट के मौन से की गई। इसमें प्रखंड के सभी पदाधिकारी, कर्मी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती ने कहा, “शिबू सोरेन झारखंड के संघर्षशील इतिहास के प्रतीक थे। उनका जीवन सामाजिक न्याय, आदिवासी अधिकारों और जनसेवा को समर्पित रहा।”
अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा समेत अन्य अधिकारियों ने भी ‘गुरुजी’ के विचारों और उनके योगदान को याद किया।

पूरे प्रखंड परिसर में शोक की गहन भावना व्याप्त रही और सभी ने एकजुट होकर दिशोम गुरु के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
सभा में वक्ताओं ने यह भी कहा कि शिबू सोरेन का आदर्श और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।