चाकुलिया संवाददाता ( रोहन सिंह) । कांग्रेस पार्टी के सांगठनिक चुनाव में जिला अध्यक्ष पद के चयन को लेकर शनिवार को चाकुलिया में रायशुमारी की गई। इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में झारखंड सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर और एआईसीसी के ऑब्जर्वर, गुजरात के विधायक अनंत पटेल मौजूद रहे।
कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड और पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग बुलाकर जिला अध्यक्ष पद को लेकर उनकी राय जानी गई। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस पद के लिए कुल 10 दावेदार सामने आए हैं, जिनमें वर्तमान जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे और धर्मेंद्र सोनकर प्रमुख दावेदार बताए जा रहे हैं।
राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि वे राहुल गांधी के निर्देश पर झारखंड में जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया को लेकर दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की राय महत्वपूर्ण है और उसी आधार पर पार्टी आलाकमान को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
रायशुमारी के इस कार्यक्रम में कांग्रेस की सह प्रभारी सुंदरी तिर्की, बलजीत सिंह बेदी, केके शुक्ला, हरिहर प्रसाद, रवींद्र नाथ मिश्रा, मुरारी लाल शर्मा, समीर दास, रमाकांत शुक्ला, सनत पाल, मिनी बेरा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।