चाकुलिया संवाददाता ( रोहन सिंह) । शनिवार सुबह चाकुलिया रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर एक युवक ने यात्री का पर्स छीनने की कोशिश की। हालांकि उसकी यह कोशिश ज्यादा देर तक सफल नहीं रही। ग्रामीणों और यात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक की पहचान राजकुमार सीट (निवासी–घाटशिला) के रूप में हुई है। वह पर्स छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन भीड़ ने तुरंत उसे दबोच लिया और पकड़े जाने के बाद जीआरपी पुलिस के हवाले कर दिया।
फिलहाल जीआरपी मामले की जांच कर रही है। वहीं, आरोपी युवक का कहना है कि उसने किसी यात्री से पर्स नहीं छीना है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।