बहरागोड़ा संवाददाता (बापुन)
बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में बिजली उपभोक्ताओं को मंगलवार को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। दरअसल, बहरागोड़ा और जगन्नाथपुर विद्युत शक्ति उपकेंद्र ग्रिड से जुड़ी 33 केवीए लाइन में आवश्यक रख-रखाव एवं डाली छटाई कार्य किया जाएगा। इस कारण 9 सितंबर की सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती
बिजली कटौती का असर बहरागोड़ा, पिताजूड़ी, गम्हरिया, चित्रेस्वर, मौदा, रांगामाटीया, खंडामौदा, जगन्नाथपुर, दारीसोल, घासपदा, कुमारडूबी, पारुलिया समेत कई गांवों में पड़ेगा।
अधिकारियों की अपील
विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल धालभूमगढ़ के सहायक अभियंता ने जानकारी देते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि यह कार्य भविष्य में निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। साथ ही बताया गया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर काम को पूरा करने का प्रयास होगा।
उपभोक्ताओं को सुझाव
अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपनी आवश्यक योजनाएं पहले से बना लें, ताकि किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।