चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह)
चाकुलिया और बालीबांध पीएसएस क्षेत्र में मंगलवार, 16 सितंबर को चार घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान 33 केवी बालीबांध और 33 केवी चाकुलिया पीएसएस लाइन में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।
जानकारी देते हुए सहायक विद्युत अभियंता एहसान अख्तर ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। हालांकि, यदि कार्य तय समय से पहले पूरा हो जाता है, तो बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि यह कार्य उपभोक्ताओं की सुविधा और विद्युत आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है।