Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

Spread the love

बहरागोड़ा (संवाददाता – एन. बेरा)।
बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को निर्माण और शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। गांव से लेकर कस्बों तक श्रद्धालुओं ने चौक-चौराहों, दुकानों और घरों में पूजा पंडाल सजाकर प्रतिमा स्थापित की और पूजा-अर्चना की।

क्षेत्र के सिंहपुरा सब पावर ग्रिड, बहरागोड़ा पावर सब स्टेशन, जगन्नाथपुर पावर सब स्टेशन, कल-कारखाने, गैरेज, कार स्टैंड, ऑटो स्टैंड, पेट्रोल पंप, आभूषण और हार्डवेयर की दुकानों में भी भगवान विश्वकर्मा की विशेष पूजा की गई। वहीं वाहन चालकों ने भी उत्साहपूर्वक पूजा में भाग लिया।

खंडामौदा गांव में तंतुबाई समाज की ओर से आयोजित पूजा में पुजारी सुशांत कर ने बेलसाघर तालाब से कलश जल लाकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसी तरह जाम्बनी विश्वकर्मा पूजा कमेटी द्वारा भी बड़े स्तर पर पूजा का आयोजन किया गया, जहां अगले दो दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रस्तुत की जाएगी।

इस अवसर पर तंतुबाई समाज के अध्यक्ष तुसारकांति बेहेरा समेत उमाशंकर बेरा, चतुर्भुज बेरा, मदन मोहन बेरा, पवित्र बेरा, बनबिहारी बेरा, तपन बेरा, गया प्रसाद बेरा, सुप्रसन्न बेरा, जगन्नाथ बेरा, श्रीबत्स लंच्छन बेहेरा, अनूप बेरा, भवानी बेरा, दुर्गापद बेरा, रबी बेरा, महादेव बेरा, स्वपन बेरा, कृष्ण बेरा, संजीव बेरा, रबिन्द्रनाथ बेरा, शंकर बेरा, बापी बेरा, देबा बेरा, राजेश बेरा, कमलेश बेरा, कान्हा बेरा सहित समाज के सभी सदस्य पूजा की सफलता में सक्रिय रूप से जुड़े रहे।