Responsive Menu
Add more content here...

टीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में दुर्गा पूजा थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, स्वच्छता का भी दिया संदेश

Spread the love

बहरागोड़ा, संवाददाता (एन. बेरा)।
शुक्रवार को टीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान दुर्गा पूजा थीम पर आधारित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग नृत्य और संगीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में स्वच्छ विद्यालय, स्वच्छ भारत मिशन के तहत ड्रॉइंग एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी कराई गई। छात्रों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को विषय बनाकर आकर्षक चित्र और पोस्टर तैयार किए।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सामूहिक रूप से परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश समाज तक पहुँचाया। कार्यक्रम में भाग ले रहे छात्रों ने स्वच्छता के महत्व को व्यावहारिक रूप से अपनाने का संकल्प भी लिया।

विद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि “स्वच्छता ही समृद्धि की कुंजी है। साफ-सफाई केवल एक आदत नहीं, बल्कि जीवन शैली का हिस्सा होना चाहिए। इसकी शुरुआत हमें अपने घर और आसपास से करनी चाहिए। जब प्रत्येक नागरिक इस जिम्मेदारी को निभाएगा, तभी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना साकार हो सकेगा।”