Responsive Menu
Add more content here...

टीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में दीपावली और छठ पर्व पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता

बहरागोड़ा स्थित टीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों ने धनतेरस, दीपावली और छठ पर्व के अवसर पर आकर्षक एवं विविधतापूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विद्यालय प्रांगण में पूरे उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने धनतेरस, दीपावली और छठ पर्व से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। छठ पर्व की महिमा को दर्शाते हुए छात्रों ने मनमोहक भजन और लोकगीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरा सभागार भक्तिमय वातावरण में डूब गया।

दीपावली से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे — रंगोली निर्माण, तोरण द्वार सजावट, फेस पेंटिंग, दीया मेकिंग आदि में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल द्वारा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया।

सभा के अंत में विद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को भारतीय पर्वों के सांस्कृतिक और नैतिक महत्व को समझने तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने की सीख दी। उन्होंने सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को दीपावली और छठ की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।