Responsive Menu
Add more content here...

विजयादशमी पर नदी स्वच्छता को लेकर अक्षेस की अपील

Spread the love

जमशेदपुर, संवाददाता

विजया दशमी के मौके पर जमशेदपुर अक्षेस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे पूजा सामग्री का विसर्जन सीधे नदियों में न करें। विभाग की ओर से लगातार नदी तटों पर माइकिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

महा नवमी के पूजन उपरांत श्रद्धालुओं द्वारा घरों में पूजा संपन्न करने के बाद सामग्री विसर्जन की परंपरा निभाई जाती है। इसको देखते हुए अक्षेस ने नदी तटों पर विशेष विसर्जन कुंड का निर्माण कराया है। अपील की गई है कि लोग पूजा सामग्री को पहले ठंडा कर अलग से बनाए गए कुंड में डालें, ताकि नदियों का प्रदूषण रोका जा सके और जल स्वच्छ बना रहे।