चाकुलिया, संवाददाता (रोहन सिंह)
महानवमी के पावन अवसर पर चाकुलिया के जोड़ाम स्थित तुलसीबनी शिवराम आश्रम परिसर में कुंवारी पूजन का आयोजन किया गया। परंपरा के अनुसार इस दिन कन्याओं को माँ दुर्गा का स्वरूप मानकर पूजा जाता है। कार्यक्रम के जरिए सामाजिक समरसता, समानता और सद्भाव का संदेश दिया गया।
पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कन्याओं की पूजा-अर्चना की गई और तत्पश्चात उन्हें भोजन कराया गया। श्रद्धालुओं ने माता स्वरूप कन्याओं का आशीर्वाद लेकर सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।