Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया के तुलसीबनी शिवराम आश्रम में 11 मई को होगी शिव रामेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा

Spread the love

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के चालुनिया पंचायत अंतर्गत जोड़ाम के समीप स्थित तुलसीबनी शिवराम आश्रम परिसर में नव निर्मित भव्य शिव मंदिर बनकर तैयार हो गया है। मंदिर में आगामी 11 मई को शिव रामेश्वर महादेव की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसे लेकर शिवराम आश्रम सेवा समिति द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं।

आश्रम के आनंद ब्रह्मचारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 मई की सुबह 7:30 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे वेदी पूजन, रुद्राभिषेक और प्राण प्रतिष्ठा का धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया जाएगा।

Read More : विशेष रिपोर्ट (भाग–5):चाकुलिया के चौठिया में हाथी के हमला से दुलारी मुर्मू की मौत पर उठे सवाल: मधुमक्खियों की लक्ष्मण रेखा में घुस कर हाथी ने ली जान

उन्होंने बताया कि दोपहर 1:30 बजे श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

शिवराम आश्रम सेवा समिति के सदस्य आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं।