चाकुलिया | संवाददाता ( रोहन सिंह)
बांग्ला कार्तिक माह के समापन पर चाकुलिया में सोमवार की सुबह श्रद्धा और भक्ति का विशेष दृश्य देखने को मिला। बंगाली समुदाय के सैकड़ों लोगों ने परंपरागत रूप से गंधरूपी नदी पहुंचकर कार्तिक स्नान किया। स्नान के बाद विभिन्न कीर्तन मंडलियों की अगुवाई में एक शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण शोभा यात्रा निकाली गई।

गंधरूपी नदी घाट से प्रारंभ हुई यह शोभा यात्रा मुख्य सड़क मार्ग से गुजरते हुए नामोपाड़ा स्थित रास मंच मंदिर पहुंची। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने राधा–कृष्ण की पूजा-अर्चना की। पूजा का विधिवत संचालन पुजारी अशोक गोस्वामी द्वारा किया गया।
पूरी शोभा यात्रा के दौरान कीर्तन मंडलियों की भक्ति-मय धुनें और राधा–कृष्ण के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। इस धार्मिक आयोजन में शंकर दास, नयन दास, साधन कर, मिथुन कर, अमल दास, शकुंतला दास सहित सैकड़ों पुरुष और महिला श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।