Responsive Menu
Add more content here...

रूपषकुंडी में लैंपस की शुरुआत,किसानों को मिलेगी सहकारी सुविधा,विधायक समीर कुमार मोहंती ने किया विधिवत उद्घाटन

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) :
सरडीहा पंचायत अंतर्गत रूपषकुंडी गांव में लैंपस (लैम्प्स) का विधिवत उद्घाटन क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती द्वारा किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

उद्घाटन के दौरान विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि लैंपस की शुरुआत से किसानों और ग्रामीणों को आवश्यक सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध हो सकेंगी। इससे क्षेत्र की सहकारी व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और लोगों को अपने कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

Advertisement

विधायक ने कहा कि लैंपस के माध्यम से सहकारी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां मजबूत होंगी। यह पहल किसानों के हित में एक सकारात्मक कदम है और इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

Advertisement

उन्होंने दोहराया कि ग्रामीण विकास और किसानों का कल्याण सरकार एवं जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं, ताकि किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके और गांवों का समग्र विकास हो।