Responsive Menu
Add more content here...

कड़ाके की ठंड में प्रशासन की राहत पहल, बीडीओ केशव भारती ने सबर परिवारों को बांटे कंबल

Spread the love

बहरागोड़ा: प्रखंड क्षेत्र में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर के मद्देनज़र प्रशासन द्वारा राहत कार्य तेज कर दिए गए हैं। इसी क्रम में बहरागोड़ा प्रखंड के छोटा पारुलिया पंचायत अंतर्गत लाल साईं गांव में सबर परिवारों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बहरागोड़ा के प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती स्वयं उपस्थित रहे और जरूरतमंद सबर परिवारों के बीच कंबल वितरित किए। प्रशासन की ओर से यह पहल ठंड से प्रभावित गरीब एवं वंचित वर्ग को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से की गई।

कंबल वितरण के दौरान विशेष रूप से वृद्ध, निःशक्त एवं दिव्यांग व्यक्तियों को चिह्नित कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर गर्म कंबल उपलब्ध कराए गए। इस पहल से ठंड के इस मौसम में सबर परिवारों को काफी राहत मिली।