चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया नगर पंचायत के डाक बंगला परिसर में नेताजी सुभाष पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित 21 वें नेताजी सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव के तीसरे दिन रविवार की देर शाम को म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम में भोजपुरी व हिंदी सिनेस्टार अक्षरा सिंह और भोजपुरी गायिका शिल्पी राज शामिल हुईं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी उपस्थित हुए।
advertisement

अतिथियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

गायिका शिल्पी राज ने “”बुलेट प जीजा हो बुलेट पर जीजा, ले चली घुमावे बुलेट पर जीजा”” “”फौजी होलियों में ना अईब का”” “” राजा चार चक्का वाली गाड़ी लाई द”” “” कमरिया करे लपालप लॉलिपॉप लागे लू”” नाच रे पतरकी नागिन जैसन “” समेत अनेक गाने गाकर उपस्थित श्रोताओं को खूब झुमाया।
advertisement

वहीं अक्षरा सिंह ने भी श्रोताओं को खूब झुमाया। इस मौके पर विधायक समीर महंती की पत्नी नयना महंती, डीएफओ सबा आलम अंसारी, रेंजर दिग्विजय सिंह, अंचल अधिकारी नवीन पुरती, थाना प्रभारी संतोष कुमार, प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय , मुखिया शिव चरण हांसदा, राकेश मोहंती, शुभदीप दास, विशाल बारिक, गौतम शर्मा, राजा बारीक समेत सैकड़ों पुरुष और महिला दर्शक उपस्थित थे।
Advertisement
