Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में जंगली हाथियों का उत्पात, किसानों की फसल बर्बाद

Spread the love

चाकुलिया। संवाददाता  (रोहन सिंह) :
चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा पंचायत अंतर्गत काशिया और रूपुषकुंडी गांव में बीती रात जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों के हमले से किसानों की खड़ी फसल बर्बाद हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

काशिया गांव के किसान हरि पद महतो के झींगा खेत को दो जंगली हाथियों ने पूरी तरह रौंद डाला। पीड़ित किसान के अनुसार उन्हें करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फसल नष्ट होने से उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

हाथियों का दल रूपुषकुंडी गांव में भी पहुंचा, जहां किसान मिहिर नायक के झींगा खेत को नुकसान पहुंचाया गया। लगातार हाथियों की आवाजाही से क्षेत्र के किसानों में भय का माहौल बना हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सोमवार सुबह प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची और स्थिति का निरीक्षण किया। विभागीय कर्मियों ने पीड़ित किसान को मुआवजा दावा प्रपत्र उपलब्ध कराया।

क्षेत्र में हाथियों के बढ़ते विचरण से करेला सहित अन्य फसलों की खेती करने वाले किसान भी चिंतित हैं और सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं।