Responsive Menu
Add more content here...

होली से पहले एमजीएम थाना क्षेत्र में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

Spread the love

जमशेदपुर। संवाददाता:
आगामी होली पर्व को देखते हुए सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 2 मार्च 2026 को बड़ी कार्रवाई की गई।

जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत अवध डेंटल कॉलेज के समीप ऊंची चहारदीवारी से घिरे राजेश कुमार शर्मा के मकान परिसर में छापेमारी कर अवैध विदेशी शराब निर्माण केंद्र का पर्दाफाश किया गया।

छापेमारी के दौरान विदेशी शराब तैयार करने और बोतलबंद करने में प्रयुक्त सभी आवश्यक सामग्री बरामद की गई। इनमें स्पिरिट, तैयार रंगीन तरल, विभिन्न ब्रांडों की बड़ी संख्या में खाली बोतलें, ढक्कन, कॉर्क, ब्रांडेड लेबल, नकली उत्पाद स्टिकर, शराब को रंग और स्वाद देने के लिए उपयोग में लाया जाने वाला कैरामेल तथा प्लास्टिक ड्रमों में भरी तैयार रंगीन शराब शामिल है।

इसके अलावा करीब 80 पेटियों में रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंज और रॉयल गोल्ड कप जैसे ब्रांडों की बोतलबंद शराब भी जब्त की गई। बरामद विदेशी शराब की कुल मात्रा का आकलन किया जा रहा है।

उत्पाद टीम, पूर्वी सिंहभूम ने बताया कि होली के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।