Responsive Menu
Add more content here...

होली से पहले उत्पाद विभाग की छापेमारी, 48 लीटर अवैध शराब बरामद

Spread the love

जमशेदपुर। संवाददाता:
आसन्न होली पर्व को लेकर सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निर्देशानुसार 24-02-2026 को विभिन्न क्षेत्रों में औचक छापेमारी अभियान चलाया गया।

वर्मामाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्यूबगेट के समीप मुखी बस्ती में सुशांत मुखी के घर पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान झारखंड राज्य में प्रतिबंधित King’s Gold ब्रांड की व्हिस्की की दो कार्टन अवैध विदेशी शराब बरामद कर जब्त की गई। कुल 18 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की गई है।

छापेमारी दल के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों द्वारा शोर मचाकर आरोपी को सतर्क कर दिए जाने के कारण वह फरार हो गया। आरोपी सुशांत मुखी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसी क्रम में परसुडीह थाना क्षेत्र के कालीमाटी टोला, सोपोडेरा में अवैध चुलाई शराब बिक्री की सूचना पर छापेमारी की गई। यहां गौतम कुमार खटुआ उर्फ बबलू के घर से 30 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई।

उक्त आरोपी के विरुद्ध भी उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत फरार अभियोग दर्ज किया जा रहा है।

उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।