संवाददाता रोहन सिंह की रिपोर्ट
चाकुलिया: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के परिणाम में चाकुलिया स्थित मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के विज्ञान संकाय (Inter Science) से कुल 54 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 45 छात्र प्रथम श्रेणी से सफल हुए।
विद्यालय के लिए गर्व का विषय यह रहा कि छात्र कुणाल पाल ने 90.60% अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि पूर्वी सिंहभूम जिले में सातवां स्थान भी हासिल किया। कुणाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और ट्यूशन शिक्षक को दिया।
इसके अलावा, नंदिनी बक्सी ने 89.40% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, और विक्रम दोलाई ने 89% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
परिणाम सारांश:
कुल परीक्षार्थी: 54
प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण: 45
द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण: 5
अनुत्तीर्ण विद्यार्थी: 4
विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना की और सभी सफल छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।