विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, चाकुलिया संकल्प शाखा द्वारा गुरुवार को मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाना और हरित अभियान को जन आंदोलन का रूप देना था।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र महतो समेत शिक्षकगण राजीव लोचन भुई, उमाशंकर पाल, शंकर कुमार महतो, प्रसाद मन्ना, जूही कुमारी, अंजू कुमारी, सायंती पालित, नेहरा खलखो कुमारी, सुभाषीस पाल, अमित दत्त, बहादुर हांसदा, सुराई हांसदा, राकेश रजक, दिनेश कुमार, आशीष कुमार गुप्ता और रश्मि सिंह उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में मंच के अध्यक्ष ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, जंगलों की कटाई रोकने, ‘ग्रीन सेल्फी’ अभियान और अधिकाधिक वृक्षारोपण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “स्वस्थ पर्यावरण ही स्वस्थ नागरिक और समृद्ध जीवन की नींव है।”
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सात पौधे लगाए गए। मंच की ओर से जानकारी दी गई कि पर्यावरण दिवस सप्ताह के अंतर्गत चाकुलिया क्षेत्र में कुल 101 पौधे लगाए जाएंगे और उनकी देखरेख के लिए सदस्यों द्वारा नियमित निगरानी अभियान चलाया जाएगा।
इस कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष विवेकानंद लोधा, कोषाध्यक्ष अमितेष रुंगटा, संयुक्त सचिव सुमित शर्मा, सदस्य विक्रम लोधा, अमर लोधा, मोहित लोधा, अनीश अग्रवाल, चिन्मय शर्मा, भार्गव लोधा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया और भविष्य में और अधिक सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आश्वासन दिया।