Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: तेज रफ्तार बाइक से बचने के दौरान टोटो पलटा, पति-पत्नी और बच्ची घायल

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता रोहन सिंह की रिपोर्ट
रविवार को चाकुलिया-बेंद मुख्य मार्ग पर तरंगा गांव के पास एक हादसे में टोटो पलटने से एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब टोटो सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

घटना में बड़ामारा गांव निवासी लखन सोरेन, उनकी पत्नी मोगली सोरेन और तीन वर्षीय पुत्री सरिता सोरेन घायल हो गए। उन्हें तत्काल चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, लखन सोरेन अपने परिवार के साथ पश्चिम बंगाल के गमहरिया जा रहे थे। टोटो में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें नेपाल कालिंदी, टूनु कर्मकार और बदरू कालिंदी भी शामिल थे। जैसे ही टोटो तरंगा गांव के पास पहुंचा, सामने से तेज रफ्तार बाइक आ गई। दुर्घटना से बचने के प्रयास में टोटो चालक का नियंत्रण छूट गया और टोटो सड़क किनारे पलट गया।

घटना की सूचना मिलते ही चाकुलिया थाना के एएसआई किशुन तिरु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली