Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा: वैद्यनाथ पैलेस में संपन्न हुआ भाजपा का सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक

Spread the love

जिला प्रभारी अभय सिंह ने राज्य सरकार पर बोला हमला, हर बूथ पर सदस्यता बढ़ाने पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अभय सिंह ने राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठित होकर पार्टी को मजबूत बनाना होगा, और हर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर सदस्यता अभियान को गति देना जरूरी है।

बहरागोड़ा संवाददाता (निलेश बेरा) : भारतीय जनता पार्टी बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के सदस्यता अभियान की समीक्षात्मक बैठक बुधवार को वैद्यनाथ पैलेस, बहरागोड़ा में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष चांडी चरण साव ने की। बैठक में भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला के नव नियुक्त प्रभारी अभय सिंह के आगमन पर बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया।

उन्होंने कहा, “हर कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है। हमें बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाकर आने वाले चुनाव में निर्णायक भूमिका निभानी है।”

इस बैठक में अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष लखन मंडी, जिला महामंत्री सत्या तिवारी, जिला उपाध्यक्ष ज्योत्स्ना मयी बेरा, देबदत्त साव, मनोज प्रताप सिंह, रंजीत कुमार बाला, सुमन कल्याण मंडल, श्रीबत्सा घोष, कृष्णा पाल, अर्चना दास, बिवास दास, रघुनाथ दास, दुर्गा, रबिन्द्रनाथ गांतात, सुमंत श्यामल, गिरी, गौरी शंकर महतो, सुभेंदु पात्र, अपूर्व सुंदर दास, कबिंद्रनाथ कुंडू, मानिक मंडल, नलिन मुंडा, प्रह्लाद घोष, और ननिगोपाल साव सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक के दौरान बूथ स्तर पर संगठन विस्तार, कार्यकर्ता प्रशिक्षण, और आगामी रणनीतियों को लेकर भी चर्चा की गई।