Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल सीएचसी में चल रहा इलाज

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) – चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना हवाई पट्टी से रेलवे अंडरपास की ओर जाने वाली सड़क पर पुराना पीएचईडी कार्यालय के समीप हुई।

जानकारी के अनुसार, माचाडीहा गांव के तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर चाकुलिया बाजार जा रहे थे। इसी दौरान एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर में माचाडीहा निवासी गुराई मांडी और श्याम मांडी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य युवक को मामूली चोटें आईं।

वहीं दूसरी बाइक पर सवार दीपक कुमार को भी पैर और कंधे में चोट लगी है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां डॉ. स्वाति कुमारी ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।

दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि सड़क पर अंधा मोड़ और तेज गति हादसे का कारण हो सकते हैं।