Responsive Menu
Add more content here...

महान गायिका आशा भोसले का निधन, 92 वर्ष की उम्र में मुंबई में ली अंतिम सांस

Spread the love

मुंबई। भारतीय संगीत जगत को गहरा झटका लगा है। दिग्गज पार्श्व गायिका Asha Bhosle का रविवार, 12 अप्रैल 2026 को मुंबई में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं।

परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, आशा भोसले पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और उन्हें अत्यधिक थकान तथा सीने में संक्रमण की शिकायत के चलते शनिवार शाम मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके बेटे Anand Bhosle ने निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर सोमवार सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित उनके आवास ‘कासा ग्रांडे’ में रखा जाएगा। वहीं, अंतिम संस्कार शाम 4 बजे Shivaji Park में किया जाएगा।

आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में हजारों गानों को अपनी आवाज दी और भारतीय संगीत को एक नई पहचान दिलाई। उनके निधन से फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।