Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा में पॉक्सो के दो मामलों में पांच आरोपी गिरफ्तार, सभी न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Spread the love

बहरागोड़ा, संवाददाता (बापुन)
बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में पीड़िताओं की चिकित्सीय जांच और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं प्रगति पर हैं।

पहला मामला: राजलाबांध निवासी युवक गिरफ्तार

पहला मामला थाना कांड संख्या 56/2025 (दिनांक 10 अगस्त 2025) से जुड़ा है। इसमें पुलिस ने राजलाबांध गांव निवासी सुबोध मुंडा को भारतीय दंड संहिता की धारा 65(1) बीएनएस एवं पॉक्सो अधिनियम की धारा 4/6 के तहत गिरफ्तार किया है।

दूसरा मामला: माटिहाना पंचायत के चार युवक हिरासत में

दूसरा मामला थाना कांड संख्या 57/2025 (दिनांक 11 अगस्त 2025) का है, जिसमें बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के माटिहाना पंचायत से चार युवकों को नामजद किया गया। पुलिस ने इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गिरफ्तार युवकों के नाम और गांव निम्नलिखित हैं:

मोतिलाल मुर्मू, माटिहाना (उम्र 21 वर्ष)

चंदू हेंब्रम, कोटशोल (उम्र 22 वर्ष)

अक्षय सिंह, कोटशोल (उम्र 21 वर्ष)

मुकेश पैरा, कुंवरदा (उम्र 20 वर्ष)

थाना प्रभारी का बयान

बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों मामलों में पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इसके अलावा, बाल कल्याण समिति (CWC) में पीड़िताओं को प्रस्तुत किया गया है और न्यायालय में बयान दर्ज करवाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं सक्रिय रूप से जारी हैं और मामलों की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

कानून व्यवस्था को लेकर सक्रियता

बहरागोड़ा पुलिस की यह तत्परता स्थानीय लोगों में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास को और मजबूत करती है। थाना क्षेत्र में बाल सुरक्षा और महिला अधिकारों को लेकर पुलिस द्वारा गंभीरता से कार्य किया जा रहा है।