Responsive Menu
Add more content here...

आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी अभियान पर 13 अक्टूबर को बहरागोड़ा में होगा विशाल सम्मेलन

Spread the love

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी होंगे मुख्य वक्ता, सांसद विद्युत वरण महतो और डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी होंगे विशिष्ट अतिथि

बहरागोड़ा। संवाददाता

आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी अभियान के तहत आगामी 13 अक्टूबर को बहरागोड़ा के वैद्यनाथ पैलेस में भाजपा द्वारा एक विशाल सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।

सम्मेलन में सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी और जिला प्रभारी बड़कुंवर गागराई विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंडीचरण साव करेंगे।

सम्मेलन के संयोजक रंजीत बाला एवं सह संयोजक देवदत्त साव को बनाया गया है। यह आयोजन आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी अभियान के अंतर्गत बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र का प्रमुख कार्यक्रम होगा।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर” — डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और विगत 11 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं।

डॉ. गोस्वामी ने बताया कि सड़क, बिजली, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, आईटी, अंतरिक्ष एवं रक्षा क्षेत्र में भारत ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा—

“टेक्सटाइल सेक्टर में भारत दुनिया का छठा सबसे बड़ा निर्यातक देश है, जबकि ट्रैक्टर निर्माण में पहला स्थान हासिल कर चुका है। बस निर्माण में दूसरा और हैवी ट्रकों के उत्पादन में तीसरे स्थान पर है।”

उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में भारत स्वावलंबी बन चुका है और स्वदेशी भावना से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा।

बैठक में शामिल हुए कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता

बैठक की अध्यक्षता बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री भक्तिश्री पांडा ने किया।
बैठक में भाजपा नेता सुमन कल्याण मंडल, रंजीत बाला, परमेश्वर हेम्ब्रम, गौर चन्द्र पात्र, श्रीवत्स घोष, कमलकांत सिंह समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर भाजपा नेत्री ज्योत्सनामई बेरा, कृष्णा पाल, काजोल महाकुड़, बिना पात्र, अर्चना दास, डोली मुर्मू, प्रीतिका महापात्र, कल्पना सीट, मिहिर दोलाई, राखोहरी मुखी, रामहरि कांड, रूपेश सिंह, देव मंडल, सुभाष पात्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।