जमशेदपुर अबुआ खबर डेस्क:
बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शुक्रवार सुबह जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया।
सूत्रों के अनुसार, विधायक मोहंती को पेट और सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। दर्द बढ़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने जांच की।
डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में किडनी में पथरी (Kidney Stone) की समस्या बताई है। चिकित्सकों के अनुसार, यह स्थिति औषधीय उपचार से नियंत्रित की जा सकती है और फिलहाल किसी शल्य चिकित्सा (ऑपरेशन) की आवश्यकता नहीं है।
विधायक मोहंती की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की सलाह पर वे फिलहाल कुछ दिनों तक आराम (Bed Rest) पर रहेंगे।
परिवार और समर्थकों ने विधायक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
सुचना मिलते ही जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी उनका हाल जानने हस्पताल पहुंचे