Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा इकोलॉजिकल पार्क में आधुनिक कॉटेज निर्माण का शुभारंभ, विधायक समीर मोहंती ने किया भूमि पूजन

Spread the love

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड स्थित इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क को पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है। शुक्रवार को पार्क परिसर में बनने वाले दो मंजिला आधुनिक कॉटेज परियोजना का भूमि पूजन विधायक समीर मोहंती ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया।

बस स्टैंड के पीछे लगभग 183 एकड़ क्षेत्र में फैले इस पार्क में 18 कमरों वाले अत्याधुनिक कॉटेज का निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाडंगी भी मौजूद रहे।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कॉटेज निर्माण के बाद पार्क में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही यह परियोजना क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन आकर्षण को और बढ़ाएगी।

विधायक समीर मोहंती ने कहा कि झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे इस पार्क को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन बढ़ने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। रेस्टोरेंट, स्नैक्स कॉर्नर, गाइड सेवा और रखरखाव जैसे क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, प्रोफेसर श्याम मुर्मू, रासबिहारी साहू, यदूपति राणा, बिसु ओझा, मिंटू पाल सहित कई जनप्रतिनिधि और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।