बहरागोड़ा संवाददाता (निलेश बेरा) :
हर साल की तरह इस बार भी बहरागोड़ा के बीणापानि स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 89वीं रामकृष्ण शील्ड और 33वीं जामिरूल हक फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इसे लेकर बीणापानि क्लब द्वारा एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष रंजित कुमार बाला ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 और 15 अगस्त को आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग लेंगी। आयोजन को सफल और यादगार बनाने की तैयारियां ज़ोरों पर हैं।
🏆 पुरस्कार विवरण:
विजेता टीम: ₹40,000 नगद + रामकृष्ण शील्ड
उपविजेता टीम: ₹25,000 नगद + जामिरूल हक ट्रॉफी
सेमीफाइनल में पराजित दोनों टीमें: ₹12,000-₹12,000 नगद सम्मान राशि
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा:
देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 14 अगस्त की सुबह 9:00 बजे बीणापानि स्टेडियम से एक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जो बहरागोड़ा मुख्य बाजार और पीडब्ल्यूडी चौक से होते हुए वापस स्टेडियम पहुंचेगी।
इस आयोजन की जानकारी बीणापानि पाठागार के संयुक्त सचिव अशोक कुमार कर ने दी। उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी आयोजन में बड़ी संख्या में खेलप्रेमियों और दर्शकों की उपस्थिति की उम्मीद है।