Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा के वीणापानि स्टेडियम में 89वां रामकृष्ण शील्ड और 33वां जामिरूल हक फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

Spread the love

बहरागोड़ा संवाददाता (बापुन):
बहरागोड़ा स्थित वीणापानि स्टेडियम में गुरुवार को 89वां रामकृष्ण शील्ड और 33वां जामिरूल हक फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज हुआ। इस वार्षिक टूर्नामेंट की शुरुआत 14 अगस्त से की गई है, जो 15 अगस्त तक चलेगा।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजलाबांध पंचायत के मुखिया डोमा नायक मौजूद रहे। उनके साथ समिति के अध्यक्ष रंजीत कुमार बाला, संरक्षक अशोक कर, अफताब आलम, तरुण मिश्रा, बन बिहारी साहु और तपेस महापात्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल पर किक मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

पहला मुकाबला आरियन एफसी बहरागोड़ा और मुटूरखाम एफसी के बीच खेला गया, जिसमें आरियन एफसी ने मुटूरखाम एफसी को 1–0 से हराया।

समिति के संरक्षक अशोक कर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। विजेता टीम को 40 हजार रुपये नकद और रामकृष्ण शील्ड, उपविजेता को 25 हजार रुपये और जामिरूल हक ट्रॉफी, जबकि सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 12-12 हजार रुपये नकद से सम्मानित किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 9 बजे तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी, जो वीणापानि स्टेडियम से शुरू होकर मुख्य बाजार एवं पीडब्ल्यूडी चौक होते हुए पुनः स्टेडियम पहुंचेगी।