Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा बाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर चला पुलिस अभियान, दुकानदारों को दी गई सख्त चेतावनी

Spread the love

बहरागोड़ा | संवाददाता (निलेश बेरा)

शनिवार को बहरागोड़ा बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में की गई, जिसमें पुलिस बल के साथ उन्होंने बाजार का निरीक्षण किया और सड़क पर अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों को फटकार लगाई।

निरीक्षण के दौरान देखा गया कि कई दुकानदारों ने अपना सामान दुकान से बाहर सड़क तक फैला रखा था, जिससे राहगीरों और वाहनों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। थाना प्रभारी ने ऐसे दुकानदारों को तत्काल सामान हटाने का निर्देश दिया।

उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि अगर आगे से कोई दुकानदार दोबारा सड़क पर अतिक्रमण करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए सभी को सहयोग करना जरूरी है।

इसके साथ ही थाना प्रभारी ने यह भी स्पष्ट किया कि सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक बाजार पथ पर भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस समय सीमा में अगर कोई बड़ा वाहन क्षेत्र में प्रवेश करता है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद बाजार क्षेत्र में अनुशासन और व्यवस्था दिखने लगी है। स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि इससे बाजार में यातायात व्यवस्था सुधरेगी और आम जनता को राहत मिलेगी।