बहरागोड़ा। संवाददाता
पांच विद्यालयों में बनाए गए परीक्षा केंद्र
रविवार को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पांच विद्यालयों में ओल चिकी ‘इतुन आशड़ा’ की वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। यह परीक्षा टाटा स्टील फाउंडेशन और गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू एकेडमी दिशोम जाहेरगढ़ करणडीह के तत्वावधान में आयोजित की गई।
322 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
प्रखंड के पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय खंडामौदा, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बहरागोड़ा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नाकदोहा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रांगामाटिया एवं मध्य विद्यालय आदिवासी गामारिया को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इन सभी केंद्रों पर कुल 322 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
समन्वयक के देखरेख में हुआ संचालन
परीक्षा का संचालन ओल चिकी प्रखंड समन्वयक दशरथ हांसदा की देखरेख में संपन्न हुआ। सभी केंद्रों पर परीक्षा को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किया गया।
शिक्षकों व पर्यवेक्षकों का मिला सहयोग
इस अवसर पर केंद्र अधीक्षक के रूप में नगेन चंद्र मांडी, दुखीराम मुर्मू, दासमात हांसदा, जगन्नाथ टुडू सहित अन्य शिक्षकों ने अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। वहीं पर्यवेक्षक के रूप में साहेबराम सोरेन, जितेंद्र नाथ टुडू, जगन्नाथ बेसरा, मिर्धा टुडू, सनातन मुर्मू, माईदी हांसदा आदि ने परीक्षा संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।