Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा पहुंचे विश्व चैंपियन और एशियन कोच, जेएलकेएम नेताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Spread the love

बहरागोड़ा संवाददाता (बापुन):
खेल और समाज के क्षेत्र में बहरागोड़ा ने एक महत्वपूर्ण दिन देखा जब विश्व रिकॉर्ड धारक अमित मोदक, एशियन खो-खो कोच अखिलेश्वर प्रसाद और अंतरराष्ट्रीय रेफरी सुरेश नारायण का पहली बार क्षेत्र में आगमन हुआ। शुक्रवार को जामिरडिहा चौक पर इन हस्तियों का जेएलकेएम (झारखंड लोक कल्याण मंच) नेताओं और स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से स्वागत किया।

स्वागत समारोह का नेतृत्व जेएलकेएम नेता कलन महतो, छात्र नेता राजू महतो, कुड़मी नेता अजीत महतो और समाजसेवी झाड़ेश्वर महतो ने किया। इस अवसर पर स्थानीय जनता के बीच उत्साह का माहौल रहा।

अमित मोदक ने कहा कि वे बहरागोड़ा जैसे आदिवासी बहुल एवं सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़े क्षेत्र में नई संभावनाओं की तलाश में आए हैं। उन्होंने ग्रामीण जीवन को बेहतर बनाने के लिए खेल और शिक्षा के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाने की इच्छा व्यक्त की।

कलन महतो ने अपने संबोधन में कहा कि बहरागोड़ा क्षेत्र के समाजिक और आर्थिक विकास के लिए जेएलकेएम लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य है कि गरीब, असहाय और अत्यंत निर्धन छात्रों को बेहतर अवसर मिलें, ताकि वे भी जीवन में आगे बढ़ सकें।

उन्होंने आगे कहा, “बहरागोड़ा का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है, और इस दिशा में हम सभी मिलकर काम करेंगे।”

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रणय राय और खोका कर्मकार सहित कई स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे।