Responsive Menu
Add more content here...

प्रखंड विकास पदाधिकारी के दौरे का दिखा असर, सबर बस्ती में स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण शुरू

Spread the love

बहरागोड़ा। बापुन
बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत लालसाई गांव स्थित सबर बस्ती में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) केशव भारती के दौरे का सकारात्मक असर अब ज़मीनी स्तर पर देखने को मिल रहा है। बीडीओ ने दौरे के क्रम में एक बुजुर्ग सबर महिला कनाई नायक के घर पहुंचकर उनकी जीवन स्थितियों की विस्तृत जानकारी ली थी।

जांच में यह पाया गया कि महिला को राशन, पेंशन और आवास योजना का लाभ तो मिल रहा है, लेकिन स्वास्थ्य सुविधा नियमित नहीं थी। इस पर बीडीओ ने बुजुर्ग महिला को नियमित स्वास्थ्य जांच के निर्देश दिए थे और स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया था।

✅ प्रशासन की तत्परता

खबर के मीडिया में प्रकाशन के तुरंत बाद गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम सबर बस्ती पहुंची और बुजुर्ग महिला की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

पेयजल समस्या बनी चुनौती

हालांकि, पेयजल संकट अब भी ग्रामीणों की बड़ी समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि अब उनकी उम्मीदें पेयजल व्यवस्था को लेकर हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा संबंधित विभाग को इस समस्या की जानकारी दे दी गई है, अब देखना है कि पेयजल विभाग इस दिशा में कब तक ठोस कदम उठाता है।