पटना, 6 अक्टूबर 2025 – बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के कार्यक्रम की घोषणा आज चुनाव आयोग ने की। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस बार चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे। चुनाव की मतगणना की तारीख भी निर्धारित कर दी गई है। 14 नम्बर को मतगणना की तारीख निर्धारित कि गई है।
चुनाव आयोग ने यह भी बताया कि बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं, और मतदाता सूची में हाल ही में विशेष पुनरीक्षण (SIR) के तहत 68.5 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, जबकि 21.5 लाख नए नाम जोड़े गए हैं।
चुनाव आयोग ने यह भी आश्वासन दिया कि मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि सभी मतदाता आसानी से मतदान कर सकें।
राजनीतिक दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चाएँ जारी हैं। NDA और महागठबंधन दोनों ही अपने-अपने गठबंधन को मजबूत करने में जुटे हैं।