Responsive Menu
Add more content here...

बोकारो मुठभेड़ में 25 लाख का इनामी नक्सली कुंवर मांझी ढेर, COBRA बटालियन का एक जवान शहीदबोकारो। संवाददाता

Spread the love

झारखंड के बोकारो जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 25 लाख रुपये के इनामी कुख्यात नक्सली कुंवर मांझी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। कुंवर मांझी लंबे समय से झारखंड पुलिस को कई नक्सली घटनाओं में वांछित था और उस पर भारी इनाम घोषित किया गया था।

घटना के दौरान COBRA 209 बटालियन के एक बहादुर जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें एयर लिफ्ट कर रांची लाया जा रहा था, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया और शहीद हो गए।

मुठभेड़ स्थल से एके-47 राइफल सहित अन्य हथियार और नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है। सुरक्षाबलों की यह कार्रवाई क्षेत्र में नक्सली नेटवर्क के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, अभियान अब भी जारी है और इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज़ कर दिया गया है, ताकि किसी अन्य नक्सली की मौजूदगी की पुष्टि की जा सके।

झारखंड पुलिस और सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई राज्य में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान में एक बड़ी सफलता के रूप में देखी जा रही है।