Responsive Menu
Add more content here...

जनगणना कार्य के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को किट वितरण, उपायुक्त ने दिए जरूरी निर्देश

Spread the love

जिले में जनगणना कार्य को सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए नियुक्त प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के बीच जनगणना किट का वितरण किया गया। इसी क्रम में नगर निकाय क्षेत्र के एक पर्यवेक्षक और चार प्रगणकों को उपायुक्त राजीव रंजन ने किट प्रदान की।

इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी अधिकारियों और कर्मियों को जनगणना कार्य पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और तय समयसीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनगणना देश का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है और इसमें शत-प्रतिशत सटीकता सुनिश्चित करना जरूरी है।

उपायुक्त ने प्रगणकों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक घर तक पहुंचकर परिवारों की सही और विस्तृत जानकारी एकत्र करें। उन्होंने कहा कि सभी आंकड़ों को सावधानीपूर्वक दर्ज किया जाए ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

पर्यवेक्षकों को जनगणना प्रक्रिया की नियमित निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और सरकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए सभी कर्मियों को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ अपना कार्य करना चाहिए।