Responsive Menu
Add more content here...

कदमा में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, आठ लोग गिरफ्तार

Spread the love

जमशेदपुर: शहर के कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने और खिलाने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कदमा थाना अंतर्गत शास्त्री बस्ती के एक बड़े कमरे में खुलेआम जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही सिटी एसपी के निर्देश पर कदमा थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान मौके से 35 हजार 520 रुपये नकद, ताश के पत्ते, सात मोबाइल फोन और जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार लोगों में राजन गुप्ता, राजेश कुमार तुरहा, गोविंदा कुमार शाह, दीपक कुमार, बंटी कुमार, लालचंद तुरहा, सुखदेव सिंह और लखन कुमार ठाकुर शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।