चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत अंतर्गत बांकशोल गांव में बीती रात दो जंगली हाथियों ने जम कर उत्पात मचाया। रात करीब नौ बजे गांव में दाखिल हुए।इन हाथियों ने ग्रामीणों के बीच भारी दहशत पैदा कर दी।

हाथियों के आने की खबर फैलते ही ग्रामीण जान बचाने के लिए अपने घरों की छतों पर चढ़ गए।लगभग दो घंटे तक चले इस तांडव के दौरान हाथियों ने गांव के किसान जीवन चंद्र मुर्मू और चुनू मुर्मू की करेला की खेती को रौंदकर बर्बाद कर दिया।
हाथियों का गुस्सा यहीं नहीं थमा उन्होंने निमू रंजन मुर्मू के घर को भी निशाना बनाया और उसे काफी क्षतिग्रस्त कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि काफी देर तक गांव में अफरा-तफरी का माहौल बनाए रखने के बाद दोनों हाथी अंततः पश्चिम बंगाल की सीमा में स्थित चांदुआ जंगल की ओर निकल गए। हाथियों के जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।