Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में धूमधाम से मना छठ पर्व, श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को दिया अर्ध्य

Spread the love

चाकुलिया (संवाददाता रोहन सिंह): लोक आस्था का महापर्व छठ चाकुलिया में पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। सोमवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य और मंगलवार की सुबह उगते भगवान भास्कर को अर्ध्य अर्पित करने के साथ ही चार दिवसीय पर्व का विधिवत समापन हुआ। अर्ध्य के साथ छठव्रतियों का निर्जला उपवास भी समाप्त हुआ।

इस अवसर पर जुगितोपा पंचायत के बड़शोल स्थित कूपन नदी छठ घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। महिलाएं पारंपरिक छठ गीत गाते हुए घाट पहुंचीं, वहीं बच्चों में भी पर्व को लेकर भारी उत्साह देखा गया। घाट को दीपों और सजावट से भव्य रूप दिया गया था।

सुबह उगते सूर्य को अर्ध्य देने के बाद श्रद्धालुओं ने छठव्रतियों से आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। घाट पर हजारों की भीड़ ने शांतिपूर्ण माहौल में पूजा-अर्चना की।

मंगलवार की सुबह विधायक समीर मोहंती अपनी पत्नी नैना मोहंती के साथ कूपन नदी घाट पहुंचे। दोनों ने भगवान भास्कर को अर्ध्य अर्पित किया और श्रद्धालुओं से मुलाकात की। विधायक की ओर से छठव्रतियों के लिए खीर का प्रसाद वितरण भी किया गया। उन्होंने स्वयं घाट पर पहुंचकर व्रतधारियों को खीर का पैकेट पाटाया।

छठव्रतियों की सेवा में छठ व्रतधारी सेवा मंच की टीम लगातार सक्रिय रही। मंच के संरक्षक परमानंद सिंह, दिनेश सिंह सहित अन्य सदस्य व्रतधारियों को चाय, दूध और खीर उपलब्ध कराने में जुटे रहे।

सुरक्षा की दृष्टि से घाट पर थाना प्रभारी संतोष कुमार अपने दल-बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस बल की तैनाती के कारण पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।